पलामू, फरवरी 16 -- पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत के नागरिकों में बड़ी संख्या उनलोगों की है, जिन्होंने इस शहर शानदार रौनक नहीं देखी है। हिन्दी व्याकरण में पढ़ाए जाने वाले भारत के चार पुरुषवाचक नदियों में एक सोन के दाहिने तटीय प्रदेश में बसा हुसैनाबाद सिटी पृष्ठ प्रदेश में बेहतर खेती के कारण भी काफी समृद्ध शहर रहा है। इस शहर की पहचान जपला सीमेंट फैक्ट्री के कारण भी थी परंतु अब सबकुछ खत्म हो गया है। नगर पंचायत की तीन बोर्ड भी अपने कार्यकाल में काफी प्रयास के बावजूद बहुत बदलाव लाने में कामयाब नहीं हो सका है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान के क्रम में हुसैनाबाद के व्यवसायियों ने आगामी बोर्ड से शहर में स्वच्छ पेयजल और सफाई की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की अपेक्षा की है। प्रस्तुति : बिनोद कुमार मेदिनीनगर। पलामू जिले ...