सहारनपुर, फरवरी 25 -- सहारनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना का दूसरा चरण शुरु हुआ। गंगोह रोड स्थित मानकमऊ पुलिया के निकट यमुना नहर के पूर्वांचल छठ घाट पर निरंकारी सेवादल के स्वयंसेवक संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवक ने इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव को अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाकर उन्हें क्रियांवित करना है। ब्रांच संयोजक हरबंस लाल जुनेजा ने बताया कि संत निरंकारी मंडल के सचिव एवं समाज कल्याण प्रभारी जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि स्वच्छ जल स्वच्छ मन के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारतवर्ष के करीब 1500 से अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य...