हरिद्वार, सितम्बर 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गम्भीर सिंह तालियान ने बताया कि पर्यावरण मित्रों की टीम ने गऊ घाट, सुभाष घाट, जून अखाड़ा मार्ग अपर रोड और प्रेम प्रकाश घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। जिला प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि आदर्श युवा समिति और जिला प्रबंधन की टीम ने विश्वकर्मा घाट पर श्रमदान करते हुए घाट की सफाई की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में युवाओं की भागीदारी से जागरूकता बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.