देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेशानुसार नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा के निर्देश पर गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम कार्यालय के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी की जयंती पर देवघर नगर निगम की ओर से आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का समापन हुआ। इसके साथ ही सम्मान समारोह में नगर निगम के सफाई मित्रों को उनके अमूल्य योगदान और निरंतर श्रम के लिए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी सफाई मित्रों को सम्मानित किया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है, जब सफाई कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिक भी इसमें सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने सफाई कर्मियों के समर्पण को सराहनीय...