औरंगाबाद, सितम्बर 19 -- सेवा पर्व, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद जिले में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत औरंगाबाद के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चतरा में की गई। यहां पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार के औरंगाबाद वन प्रमंडल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल, वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह ने भाग लिया और कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान वनों के क्षेत्र पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, प्रधानाध्यापक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में इस अभियान के तहत 10 हजार पौधे लगाए जाने हैं। सौ पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से शुरू हुआ है और आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। इन पौध...