चंदौली, सितम्बर 16 -- चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान एडीएम ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव की थीम पर मनाया जाना है। इस विशेष पखवारे में नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के साथ ही सभी विभागों के कार्यालयों सफाई कार्य कराते हुए सार्वजनिक स्थलों का चिन्हांकन कर संपूर्ण सफाई कार्य किया जाना है। इस क्रम में पौधरोपण, कचरे से कला सहित अन्य गतिविधियां शामिल होनी है। उन्होंने कहा कि एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान 25 सितंबर को प्रस्तावित है। विशेष स्वच्छता पखवारे की जो भी गतिविधियां निर्धारित की गई है। उसको लेकर सभी अधिकारी अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.