सीवान, अक्टूबर 4 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के नगर पंचायत गोपालपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत निबंध , चित्रकला एवं क्राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गोपालपुर स्थित अल मेहदी इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्रथम स्थान मिला। मौके पर उपस्थित बच्चों को कार्यपालक अधिकारी सूरज कुमार , चेयरमैन जाकिर ईमाम, उप चेयमैन फहद अंसारी एवं सभी वार्ड पार्षद के द्वारा बच्चों को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर सम्मानित किया गया और उनके हौसला को बढ़ाया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बच्चों ने इसका पूरा श्रेय अपने प्रिंसिपल अवधेश कुमार और सभी शिक्षकों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.