समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को प्रबंधन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी 'प्रेम' की दूसरी वार्षिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने की। बैठक को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति व जिम्मेदारी है। इस दिशा में सभी की सहभागिता आवश्यक है। भारतीय रेल अपने कर्मचारियों को संगठन की प्रगति का आधार मानती है। इसके लिये रेलवे में प्रबंधन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी प्रणाली लागू की गयी है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों व प्रबंधन के बीच संवाद, सहयोग व सहभागिता को प्रोत्साहन देना है। बैठक का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक कुमार ने किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा ने बैठक में आये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ वाताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.