रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रस्तावित स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मंगलवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम सभागार में बैठक हुई। बैठक में सर्वेक्षण में शहर की रैकिंग में सुधार तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान भारत सरकार द्वारा जारी टूलकिट के सभी प्रमुख संकेतक पर चर्चा की गई। अपर प्रशासक ने संबंधित सभी शाखाओं के मताहत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्वच्छता से जुड़े सभी कार्य प्रभावी, सुदृढ़, समन्वित एवं समयबद्ध ढंग से धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। इससे सर्वेक्षण के दौरान रांची शहर की सकारात्मक छवि प्रस्तुत हो सके। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण में सरकारी एवं निजी विद्यालयों की साफ-सफाई, स्वच्छता प्र...