पटना, फरवरी 17 -- स्वच्छता सर्वे-2024 में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए पटना नगर निगम ने दावेदारी की है। पिछले साल नगर निगम ने 3 स्टार के लिए दावेदारी की थी, लेकिन एक ही स्टार मिला था। इस बार नगर नगम ने 5 स्टार के लिए दावेदारी पेश की है। हालांकि इस राह में नगर निगम के आगे कई चुनौतियां हैं, जिसे पार पाना होगा। इस रेटिंग को पाने के लिए नगर निगम को ठोस कचरा प्रबंधन के कई मनकों को पूरा करना होगा। इस बार नगर निगम गीला-सूखा कचरा को अलग-अलग संग्रह कर उसका निपटारा करने के लिए प्रयास कर रहा है। लेकिन कचरे का शत प्रतिशत वैज्ञानिक तरीके से रिसाइक्लिंग नहीं हो पाना एक चुनौती है। हालांकि परंपरागत तरीके से नगर निगम रामाचक बैरिया में 120 कंपोस्ट पिट तैयार किया गया है। बावजूद इसके पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन की संभावना बनी है। पटना नगर निगम को 5-स्ट...