सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी,। नगर निगम सभागार में मंगलवार को नियमित साफ-सफाई कर्मियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक करना, साफ-सफाई की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा अनुशासन सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शहर में निर्धारित समय पर नियमित सफाई, कचरा उठाव और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छता अधिकारी गौतम कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि नगर निगम इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग ले रही है और इसके मद्देनजर विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए जरुरी है कि शहर की साफ-सफाई च...