बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। स्वच्छता साथी, सफाई पर्यवेक्षक व सफाई से जुड़े कर्मियों ने इसमें भाग लिया। कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने स्वच्छता सर्वेक्षण में हिलसा की रैंकिंग को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, नालियों की नियमित सफाई, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में डबल स्वीपिंग, रेड स्पॉट के उन्मूलन और येलो स्पॉट की पहचान कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी जलस्रोतों को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी विशेष बल दिया गया। सभी कर्मियों से स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों की जानकारी देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.