फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद,वरिष्ठ संवाददाता। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली टीम का इंतजार खत्म होने जा रहा है। यह टीम रविवार या इसके बाद कभी भी निरीक्षण लिए आ सकती है। नगर निगम अधिकारियों ने टीम के आगमन को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक, रविवार को केंद्रीय टीम फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में कहीं भी पहुंच सकती है। इसे देखते हुए नगर निगम अधिकारी सतर्क हो गए। नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने सभी अधिकारियों को पूरे शहर से कूड़े के ढेरों को हटाने का आदेश दिया है। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था में जुट गए हैं। विभागीय अधिकारी प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण प्लांट और मुजेड़ी प्लांट में कूड़ा निस्तारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.