फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक हासिल करने के लिए नगर निगम प्रशासन स्वच्छता के लिए निर्धारित मानकों को जमीन पर उतारने की तैयारियों में जुटा हुआ है। लेकिन, शहर में अवैध कूड़ा केंद्र (खत्ते) स्वच्छता में बाधा बने हुए हैं। ये एक तरह से अवैध कूड़ा केंद्र स्मार्ट सिटी की स्वच्छता में दाग बन चुके हैं। नगर निगम प्रशासन को इन अवैध कूड़ा केंद्रों को खत्म करने में कामयाबी हासिल नहीं हो पा रही है। नगर निगम के चुनाव परिणाम 12 मार्च को आने हैं। इसके बाद होली का त्योहार है। होली के त्योहार के बाद केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्रालय की टीम निरीक्षण के लिए कभी भी आ सकती है। नगर निगम प्रशासन निरीक्षण के लिए आने वाली टीम से पहले शहर को स्वच्छ करने के लिए अपनी पूरी ताकत को झोंकने में लगा हुआ है। उच्चाधिकारियों द्वारा अ...