गढ़वा, अक्टूबर 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल चौक के पास स्व रामगति देवी की स्मृति में महर्षि वेद व्यास परिषद झारखंड की ओर से छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महर्षि वेद व्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह मझिआंव चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी व परिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सर्वप्रथम माता रामगति देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि यह महापर्व स्वच्छता और भक्ति भाव का प्रतीक है। मौके पर छठ व्रतियों के बीच लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में प्रसाद के रूप में नारियल, हल्दी, अदरख, मूली, बादाम, शरीफा, केला, शकरकंद, अगरबत्ती, माचिस, सिंघाड़ा सहित अन्य सामग्री वितरित किया गया। मौके पर डॉ चौधरी ने कहा कि उनकी माता जी की पहली पुण्यतिथि पर उनकी याद में यह कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.