मथुरा, फरवरी 2 -- धर्मनगरी के विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण सोमवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा किया गया। वहीं उन्होंने हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज के निकट स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता को भी परखा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने नगर निगम के वार्ड 70 बिहारीपुरा, वार्ड 62 मथुरा दरवाजा, वार्ड संख्या गांधीनगर एवं वार्ड संख्या पत्थरपुरा का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने वार्डों की समग्र सफाई व्यवस्था, नाले एवं नालियों की स्थिति, डलाव घरों की सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्धारित समय पर सफाई कार्य न पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यद...