देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर गुरुवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ टावर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नगर आयुक्त सह प्रशासक ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर नगर आयुक्त सह प्रशासक ने कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ आज़ादी के महानायक ही नहीं थे, बल्कि स्वच्छता और सादगी उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा था। उन्होंने सदैव यह संदेश दिया कि स्वच्छता व्यक्तिगत जीवन से लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण तक की मूलभूत नींव है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए देवघर नगर निगम भी स्वच्छ शहर, सुंदर शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मौके पर मौजूद सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, स...