अलीगढ़, जुलाई 18 -- अलीगढ़, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अलीगढ़ जिले के नगर निकायों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। पिछले साल की तुलना में कई निकायों की रैंकिंग में बड़ा सुधार देखने को मिला है। खासतौर से बेसवां, विजयगढ़ और छर्रा नगर पंचायतों ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। बेसवां नगर पंचायत ने इस बार जिले में सबसे बड़ी छलांग लगाई है। पिछले वर्ष प्रदेश में 136वें और देश में 1252वें स्थान पर रही यह पंचायत इस बार सीधे प्रदेश में 21वें और देश में 125वें स्थान पर पहुंच गई है। विजयगढ़ ने भी उल्लेखनीय सुधार करते हुए प्रदेश में 338वें स्थान से 24वें और देश में 1787वें से 142वें स्थान पर छलांग लगाई है। इसी प्रकार छर्रा नगर पंचायत भी 392वीं (प्रदेश) और 1981वीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.