रुडकी, फरवरी 7 -- रुड़की, संवाददाता। खंड विकास नारसन की सिकंदरपुर मवाल ग्राम पंचायत में शनिवार को बीडीओ सुभाष सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने साफ सफाई की। इसकी शुरुआत प्राथमिक विद्यालय परिसर और आंगनबाड़ी केंद्र से की गई। यहां कक्षाओं, प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। इसके बाद गांव के मुख्य मार्गों पर फैले कचरे को एकत्र कर कूड़ा प्रबंधन किया गया। नालियों की सफाई कर जल निकासी को सुचारू बनाया गया, जिससे गंदगी और जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। बीडीओ सैनी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ गांव की पहचान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...