अररिया, अप्रैल 21 -- फारबिसगंज में हुआ धन्यवाद प्रस्ताव एवं सम्मान समारोह का आयोजन फारबिसगंज, निज संवाददाता। रविवार को प्रकाश बजाज परिसर में धन्यवाद प्रस्ताव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन स्वच्छता प्रहरियों को समर्पित था जो दिन-रात मेहनत कर शहर की स्वच्छता बनाए रखते हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 250 स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र, माला, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और स्वागत भाषण से हुआ। सभी अतिथियों और कर्मचारियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रकाश बजाज के प्रमुख विजय प्रकाश ने भावुक शब्दों में स्वच्छता कर्मियों को समाज के सच्चे रक्षक बताते हुए कहा कि आप सभी का सम्मान करना हमारे लिए सिर्फ कर्तव्य नहीं, गर्व की बात है। आप समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.