संभल, अप्रैल 7 -- नगर पंचायत में रविवार को ओडीएफ/जीएफसी स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने नगर की सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों की स्थिति, कूड़ा उठान व निस्तारण की प्रक्रिया को बारीकी से परखा गया। स्वच्छता टीम के साथ आईटीसी मिशन सुनहरा कल के कोऑर्डिनेटर करन सिंह एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमरेश तिवारी मौजूद रहे। टीम ने नगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, होम कंपोस्टिंग, और स्वच्छता मित्रों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नागरिकों को गीला, सूखा एवं हानिकारक कचरा अलग-अलग देने, सिंगल यूज पॉलिथीन से बचने और प्लास्टिक मुक्त नगर की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने नगरवासियों से स्वच्छता संबंधित सुझाव और फीडबैक भी लिया। अधिशासी अधिकारी अमरेश तिवारी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.