रुडकी, जनवरी 3 -- बीएसएम इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को स्वयंसेवकों ने खंजरपुर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिए एनएसएस स्वयं सेवियों ने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शिविर कार्यक्रम अधिकारी जितेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को अपने आसपास की सफाई रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। छात्रों ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत और गंदगी भगाओ, बीमारी मिटाओ जैसे नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। गांव के मुख्य चौराहे पर स्वयंसेवकों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से जल संरक्षण और खुले में कूड़ा न फेंकने का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्रों ने न केवल जागरूकता फैलाई, बल्कि स्वयं सड़क किना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.