संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जिला गंगा समिति ने स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान के तहत विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्यालय परिसर में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सफाई अभियान चलाकर उन्हें शपथ दिलाई गई। यह जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देश पर कम्पोजिट विद्यालय लंगड़ावार, प्राथमिक विद्यालय भैंसमथान, श्री भैरव बाबा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालूशासन, ग्रेसियस हाइब्रिड स्कूल एवं अन्य विद्यालयों में चित्रकला, निबन्ध प्रतियोगिता, भाषण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रेसियस हाइब्रिड स्कूल में चित्रकला प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.