लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- गोला गोकर्णनाथ। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत वर्ष 2024 में स्वच्छता ही सेवा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर गोला नगर पालिका को प्रदेश में दूसरा और लखनऊ मंडल में पहला स्थान मिला है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने ईओ और सफाई निरीक्षकों को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि पर खुशी जताई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 (गांधी जयंती) तक स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके उपलक्ष्य में केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय द्वारा स्वछता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में 155 घंटे निरंतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.