शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- सरकार के स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम में नगरपालिका पुवायां को यूपी में तीसरे स्थान मिला, जिसमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को लखनऊ में सम्मानित किया गया। नगरीय निकायों में नगरीय सुविधाओं और साफ सफाई की व्यवस्था की सफल मॉनिटरिंग के लिए चलाए गए ''''डेडिकेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में स्वच्छता में जनभागीदारी श्रेणी में नगरपालिका पुवायां को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला। पालिका के उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यक्रम की तीसरी वर्षगांठ पर नगरीय निकाय निदेशालय में आयोजित सम्मान समारोह में अधिशासी अधिकारी सतेंद्र प्रकाश को सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर के चेयरमैन संजय गुप्ता व तमाम लोगों ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.