जहानाबाद, मई 16 -- महादलित टोलों से शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति दें जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। डीडीसी धनंजय कुमार के निर्देश पर जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चल रहे स्वच्छता कार्यों की प्रगति की लगातार दूसरे दिन समीक्षा हुई। बैठक की अध्यक्षता डीआरडीए के निदेशक डॉ. रोहित कुमार मिश्रा ने की। घोसी, हुलासगंज, मोदनगंज एवं काको प्रखंड के प्रखंड समन्वयकों, स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं फील्ड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि विभिन्न प्रखंडों में कई पैडल रिक्शा खराब स्थिति में हैं। सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मरम्मती योग्य रिक्शों की जल्द मरम्मत कर परिचालन सुनिश्चित करें। जहां आवश्यक हो, वैकल्पिक वार्डों से मैपिंग कर तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.