जमुई, सितम्बर 16 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जिला से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मी अभियान में पूर्ण सक्रियता और तत्परता से योगदान दें। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान स्वच्छ व हरित त्यौहार मनाने की परंपरा को बढ़ावा दिया जाएगा। उक्त बातें डीएम श्री नवीन ने बैठक के दौरान कही। उनहोंने सभा कक्ष में स्वच्छता ही सेवा 2025 के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक "स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान को लेकर अधिकारियों से कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ एवं हरित समाज को बढ़ावा देने पर जोर दिया l उन्होंने नगर परिषद जमुई के कार्यपालक पदाधिकारी को शहरों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित ...