बागपत, मार्च 7 -- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में वॉश रील चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें ग्रामीण स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल पर आधारित रील बनाकर पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को स्वच्छता और जल जीवन मिशन से संबंधित पांच रील बनाकर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। चयनित प्रतिभागियों को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। डीपीआरओ अरूण अत्री ने बताया कि वॉश रील चैलेंज प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता और जल जीवन मिशन से संबंधित विषयों पर आधारित कुल पांच रील बनानी होंगी। इन रील को निर्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.