कौशाम्बी, जनवरी 4 -- एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर रविवार को जनपद के सभी थानों, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात तथा आवासीय परिसरों की गहन सफाई की। एसपी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पुलिस कार्य स्थलों पर स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करना तथा कूड़े-करकट का समुचित निस्तारण कर स्वच्छता का संदेश प्रसारित करना है। अभियान के दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता ही सेवा के सिद्धांत को अपनाते हुए प्रतिदिन सफाई बनाए रखने का भी संकल्प लिया। पुलिस ने आमजन से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की अपील की। वहीं, एएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता निरंतर प्रक्रिया है। इसलिए, सभी परिसर स...