अररिया, जुलाई 21 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि लक्ष्मीपुर पंचायत में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षक व कर्मियों को पिछले 18 माह से मानदेय नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण पर्यवेक्षक व कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। पर्यवेक्षक मनोज यादव के अलावे स्वच्छता कर्मी विनोद दास, सदानन्द ऋषिदेव, बबलू सादा, महेन्द्र सादा, श्याम मंडल, चन्द्र शेखर मंडल आदि ने बताया कि इनलोगों को डेढ़ वर्ष से अधिक समय से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई सहित परिवार का भरण पोषण करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। घर का खर्च चलाना भी मुश्किल है। एक तो मानदेय कम मिल रहा है, वह भी समय से नहीं दिया जाता है। इससे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्वच्छता पर्यवेक्षक व कर्मी ने डीएम से जल्द से जल्द मानदेय भुगतान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.