किशनगंज, मई 17 -- किशनगंज । एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी-सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेक, क्लीन, कवर- स्टेप टू डीफीट डेंगू की थीम पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें एएनएम स्कूल की छात्राएं स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिविल सर्जन ने कहा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह बैनर, पोस्टर व पंपलेट्स के माध्यम से लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव की जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर डेंगू म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.