कुशीनगर, अक्टूबर 12 -- कुशीनगर। आगामी दीपावली व छठ महापर्व को लेकर शहर और घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जलापूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें शहर व छठ घाटों की सफाई, बिजली और जलकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को त्योहारों के मद्देनज़र आवश्यक दिशानिर्देश दिये। नपाध्यक्ष अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि दीपावली और छठ दोनों पर्व आस्था और पहचान से जुड़े हैं। ऐसे में नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि दीपावली से पहले सभी गली-मोहल्लों की सफाई, नालियों की सफाई, विद्युत मरम्मत कार्य और छठ घाटों की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाये। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.