बक्सर, मार्च 3 -- सुविधा मेडिकल सहायता के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय नगर परिषद ने सोमवार को स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये शिविर का आयोजन किया। इसमें नप के स्वच्छता कर्मियों को विभिन्न सुविधाएं और लाभ प्रदान की गई। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी स्वच्छताकर्मियों का रक्तचाप यानी बीपी, शुगर की जांच और निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा दी गई। साथ ही, आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क प्रदान की गई। इतना ही नहीं स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में उन्हें पोशाक, जूते, दस्ताने, मास्क व टोपी वितरित किए गए। इसके अलावा, ईएसआइसी कार्ड और पहचान पत्र यानी आई कार्ड भी दिए गए। ताकि सभी को मेडिकल सहायता और सरकारी योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.