आगरा, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर निगम ने शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान शहर में स्थापित गांधी प्रतिमाओं के आसपास सफाई कर चूना डलवाया गया। आकर्षक रंगोलियों से परिसर को सजाया गया। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता को नमन किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर निगम स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं, मुख्यालय परिसर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.