एटा, जनवरी 24 -- 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को प्रिन्टिस गर्ल्स इंटर कॉलेज एटा में स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शारदा प्रिन्टिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान जश्न प्रताप सिंह ज्ञान सरोवर ग्लोबल अकेडमी, तृतीय स्थान रिचा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज एटा का रहा। काजल माथुर प्रेन्टिस इंटर कॉलेज, दुर्गेश महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैंसी सिंह श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज एटा, द्वितीय स्थान चौधरी नानक यादव इंटर कॉलेज एटा, तृतीय स्थान पूजा कुमारी प्रिन्टिस गर्ल्स इंटर कॉलेज एटा का रहा। जागृति सिंह राजकीय आईटीआई, प्रतिभा शर्मा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज को सांत्वना पुर...