नई दिल्ली, जनवरी 3 -- देश में चलने के लिए तैयार पहली वंदेभारत स्लीपर शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची जहां रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसका निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह गाड़ी यात्रियों को नई एवं बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास है। इस गाड़ी के प्रत्येक कोच से लेकर चालक के कैबिन तक को बेहतर ढंग से डिजाइन किया गया है। इस गाड़ी का सस्पेंशन एवं ब्रेक सिस्टम इतना बेहतर है कि यात्रियों को झटके नहीं लगेंगे। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी ट्रेन सीसीटीवी से लैस है। गाड़ी की सीट से लेकर ऊपर बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों को बेहतर ढंग से डिजाइन किया गया है। इन सीढ़यों से भारी, हल्के, छोटे कद वाले आदि लोगों को चढ़ाकर देखा गया और इसके बाद उसे तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में चलने वा...