बीकानेर, नवम्बर 4 -- पंजाब से गुजरात जा रही साबरमती एक्सप्रेस में एक फौजी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कंबल को लेकर बहस के बाद एसी कोच के अटेंडेंट ने सेना के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। राजस्थान के बीकानेर में हमले के बाद घायल फौजी की अधिक खून बह जाने से मौत हो गई। आरपीएफ ने आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार-सोमवार रात की है। साबरमती गुजरात के रहने वाले फौजी जिगर कुमार पंजाब के फिरोजपुर कैंट से ट्रेन में सवार हुए थे। जिगर स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। लेकिन रात को उन्हें ठंड लगने लगी। आधी रात को जब जिगर को ठंड बर्दाश्त नहीं हुई तो वह कंबल मांगने के लिए एसी कोच में चले गए। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने एसी कोच के अटेंडेंट जुबैर मेनन से कंबल की मांग की। जुबैर ने जिगर को यह कहते हुए कंबल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.