मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में मरीजों की देखभाल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार को पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती 55 वर्षीय हरदेव महतो खुद स्लाइन की बोतल लगाए जांच कराने पैथोलॉजी में पहुंच गए। उनकी पत्नी हाथ में स्लाइन की बोतल पकड़े हुए थी। पैथोलॉजी में इस हालत में पहुंचे मरीज को देखते जांच कर्मियों ने तुरंत अंदर बुला लिया। ब्लड सैंपल लेने के बाद वापस वार्ड में भेज दिया। हरदेव महतो ने बताया कि शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर परिजन अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। शनिवार सुबह चिकित्सक ने सीबीसी, शुगर और एलएफटी जांच लिखी। कई घंटे तक एएनएम ने ब्लड सैंपल नहीं लिया। अस्पताल के नियमों के अनुसार, भर्ती मरीजों का ब्लड सैंपल एएनएम को वार्ड में लेना है। लेकिन, एएनएम ने मरीज को खुद जांच कराने के लिए भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.