बिजनौर, जुलाई 11 -- नगर पालिका में भाजपा नेताओं और नगर पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी के बीच बुधवार को टैक्स को लेकर उपजा विवाद रात में मुकदमेबाजी तक पहुंच गया। बुधवार दिन में हुई भाजपाइयों और चेयरमैन में नोकझोंक का विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके अभद्रता का आरोप और देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष का शांति भंग चालान कर दिया, जिसके बाद गुरुवार को एसडीएम धामपुर की कोर्ट से नगर पालिका अध्यक्ष को जमानत दे दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी ने बताया कि बुधवार दोपहर नगर पालिका परिषद में भाजपा के नेता वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त समिति के कुछ लोगों ने नगर पालिका में धरना दिया था। उनका कहना था कि नगर पालिका चुनाव में उनके द्वारा टैक्स माफ करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.