अल्मोड़ा, जून 26 -- स्याल्दे, संवाददाता। क्षेत्र में लावारिस जानवरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने गुरुवार को तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा और समस्या के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में लोगों का कहना है कि लावारिस जानवरों ने काश्तकारों की खेती चौपट कर दी है। पूरी फसल को तहस-नहस कर दिया है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। इससे परेशान लोगों ने खेती करना ही छोड़ दिया है। बाजार और अन्य सड़कों पर भी पशु मंडराते रहते हैं। खेतों से लेकर सड़कों तक 200 से अधिक लावारिस पशु परेशानी का सबब बने हुए हैं। कई बार दो पहिया वाहन पशुओं से टकरा रहे हैं। पशु वाहनों के लिए खतरा बन गए हैं। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। किसानों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से की गई है, लेकिन अब तक समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.