अल्मोड़ा, दिसम्बर 14 -- ऑपरेशन मूलभूत सुविधाएं के तहत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने साफ किया कि वह मौखि आश्वासन नहीं मानेंगे। लिखित आश्वासन के बाद ही आंदोलन का स्थगित किया जाएगा। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन के 36 वें दिन भी लोगों का आंदोलन को समर्थन दिया। महिलाओं ने धरना स्थल पहुंचकर ऐलान किया कि आठ सूत्रीय मांगों के पूरा होने पर ही वह पीछे हटेंगी। क्रमिक अनशन पर देवकी देवी, लीला देवी, भगवती वर्मा, मंजू देवी, सीता उप्रेती, राज्य आन्दोलनकारी प्रयाग शर्मा, एडवोकेट ललित बिष्ट, संजय नेगी, बालम सिंह, पूरन पालीवाल, बैठे। आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। यहां मनोज पटवाल, प्रकाश जुयाल, दिगम्बर धौलाखण्डी, प्रकाश मनराल, भूपेंद्र क...