अल्मोड़ा, नवम्बर 14 -- ऑपरेशन मूलभूत सुविधाएं को लेकर लोगों का आमरण और क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने आंदोलनकारियों को मनाने के प्रयास किए, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। शुक्रवार को चौकोट जन संघर्ष सेवा समिति के बैनर तले एड ललित बिष्ट छटे दिन आमरण अनशन पर बैठे। पूर्व में बैठे क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर उठाया गया। इसके बाद क्रमिक अनशन पर जसवन्त सिंह, सुनील टम्टा, प्रमोद गिरी, गोपाल राम, पंकज सिंह बंगारी बैठे। समर्थन में आए लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। संचालन एडवोकेट राकेश बिष्ट ने किया। इससे पूर्व गुरुवार को पहुंची एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि आठ सूत्रीय मांगों में तीन जिला स्तर से सम्बन्धित है, जिन पर कार्रवाई गतिमान है। शेष मांगों को शासन स्तर पर भेजा गया है। लेकिन आंदोलनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.