अल्मोड़ा, मार्च 17 -- ब्लॉक के दूरस्थ जैखाल गांव में रविवार रात एक आवासीय बाखली में एकाएक आग लग गई। परिजनों को जब तक आग लगने का पता चलता तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग लगने से घर में रखे जेवर, कीमती सामान सहित जरूरी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि पुलिस और ग्रामीणों ने अन्य मकानों को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक रात करीब नौ बजे भवन स्वामी प्रेम बल्लभ बहुगुणा पत्नी बसन्ती देवी और मां भानी देवी के साथ खाना खा रहे थे। इस दौरान उन्हें ऊपरी मंजिल से कुछ आवाजें सुनाई दीं। जैसे ही वह ऊपर गए तो उनके होश उड़ गए। घर की ऊपरी मंजिल में आग लगी मिली। तीनों घर से बाहर आ गए और शोर मचाया। आसपास के लोगों ने दूसरी मंजिल के छह कमरों में धधकी आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि कोई भी प्रयास सफल नहीं हो पाए। देखते ही देखते पूरा भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.