बुलंदशहर, मई 18 -- शनिवार को नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह व संचालन अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने किया। बैठक में ईओ सेवाराम राजभर ने एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव रखा, जिसे बहुमत के आधार पर सभासदों ने पास कर दिया। वहीं बोर्ड बैठक में आय व्यय का अनुमोदन किया गया। सभासदों द्वारा विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश किए गए। जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और उसका निस्तारण करने के लिए निविदा आमंत्रित करने, पालिका अधिवक्ता की नियुक्ति आदि विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। पालिकाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा की बैठक में सभासदों ने एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव पास करके एक नया अध्याय लिखा है जो हमेशा याद किया जाएगा। देश की उन्नति के लिए एक चुनाव होना...