छपरा, जनवरी 3 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय विक्रमपुर, मढ़ौरा के तीन कमरों का करीब 6 लाख की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया है। शुक्रवार को इन नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन नौतन पंचायत के मुखिया मिथिलेश सिंह व उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार, शाखा प्रबंधक त्रिलेश कुमार, एडमिन मैनेजर मनीष कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार और शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुखिया मिथिलेश सिंह ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.