मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- बिहार के मुजफफ्फरपुर में चर्चित स्मैक माफिया मनोज साह की संपत्ति जब्त होगी। नगर डीएसपी सीमा देवी के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस उसकी संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनोज साह ने स्मैक के धंधे से अकूत संपत्ति बनाई है। रेड लाइट एरिया के अलावा शहर के कई इलाकों में उसका प्लॉट और घर है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में गोपनीय तरीके से जांच कर जानकारी जुटा रही है। इसके बाद उसकी संपति को जब्त करने की कवायद की जाएगी। पुलिस अगर यह कार्रवाई करने में सफल रही तो ड्रग्स माफिया को बड़ी चुनौती मिलेगी। नगर थाने की पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान बीते पांच फरवरी को स्मैक माफिया मनोज साह को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस टीम मनोज को साथ में लेकर रवि गुप्ता और अशोक गुप्ता के ठिकाने पर छापेमारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.