हरिद्वार, मार्च 4 -- विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अनिरुद्ध भट्ट की अदालत ने बरेली से स्मैक लाकर व्यापार करने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जियां रद्द कर दी हैं। शासकीय अधिवक्ता कुशल पाल सिंह चौहान ने बताया कि 15 जनवरी 2025 की रात ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस टीम पुल जटवाड़ा के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही रही थी। तभी नहर पटरी पुल जटवाड़ा की तरफ से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए थे। दोनों बाइक सवार को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर तेजी से वापस भागने लगे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.