मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसटीएफ की टीम ने सदर थाना के मधुबन गांव में छापेमारी कर मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और सारण जिला के तीन स्मैक तस्करों को पकड़ा। इसमें सरैया के रेवा बसंतपुर के स्मैक तस्कर राकेश दुबे उर्फ राकेश द्विवेदी के अलावा उसका शागिर्द पूर्वी चंपारण के मधुबन के जितौरा गांव का रवि कुमार और सारण के नयागांव थाना के हसनपुर का धीरज कुमार शामिल है। इनके पास से करीब दो लाख के 19 पुड़िया स्मैक, दो बाइक, पांच मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद तीनों को सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस के बयान पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सदर थानेदार ने बताया कि गिरफ...