देहरादून, मई 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नशा तस्करों की गिरफ्तारी के दौरान रविवार रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के शीतला विहार में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दो नशा तस्कर और दो हमलावर गिरफ्तार कर लिए। हमले में शामिल पांच अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार रात नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को शीतला विहार में दो नशा तस्करों के पहुंचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने यहां मोबाइल टॉवर के पास 22 वर्षीय अविनाश राठौर और 22 वर्षीय प्रशांत भारद्वाज दोनों निवासी सी ब्लॉक, रेसकोर्स को 14.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इन दोनों की गिरफ्तारी होते ही छुड़ाने के लिए सात आठ लोग आए। आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की और इसके बाद पथराव किया। जिसमें पुलिस कर्मचारियों को चोट आई। मौके पर हमले...