बरेली, दिसम्बर 27 -- फरीदपुर, संवाददाता। स्मैक के साथ पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर हरियाणा की यमुनानगर पुलिस ने मोहनपुर और बेहरा गांव में छापामारी की। तस्कर मौके से फरार हो गए। यमुनानगर पुलिस ने फरीदपुर पुलिस को तस्करों की गिरफ्तारी में मदद मांगी है। फरीदपुर के मोहनपुर और बेहरा गांव के तस्कर दिल्ली और हरियाणा में अपने कॅरियर भेजकर स्मैक की तस्करी कर रहे थे। फरीदपुर पुलिस उनको चिह्नित करने में जुटी थी। इसी दौरान हरियाणा की यमुनानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान फरीदपुर के आनंद विहार कॉलोनी के रजनीश एवं सहारनपुर के थाना बेहटा के दवकोरा के सुफियान को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों तस्करों ने फरीदपुर के मोहनपुर और बेहरा के तस्करों से स्मैक लाने का खुलासा किया। शनिवार को यमुनानगर सदर के उपनिरीक्षक अनिल कुमार,राजेंद्र कुमार, अमित कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.